चंडीगढ़: राज्य की शिक्षा प्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने आज 415 अध्यापकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया है।
आज यहां यह जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 398 मास्टर/मिस्ट्रेस और 17 ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अफसरों (बीपीईओ) को हेडमास्टर/हेडमिस्ट्रेस के पद पर पदोन्नत किया गया है। इन नव पदोन्नत हेडमास्टरों को एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि से गुजरना होगा।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मास्टर कैडर के लिए 29-05-2024 और 05-08-2024 को जारी की गई वरिष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं।
अध्यापकों को हार्दिक बधाई देते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने उनसे विद्यार्थियों के लिए और अधिक मजबूत और कुशल शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने के लिए और अधिक मेहनत करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि इन पदोन्नतियों से शिक्षा क्षेत्र में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होगा। मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इन शिक्षकों की लगन और कड़ी मेहनत को देखते हुए विभाग ने उन्हें अधिक जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों के बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
ये भी पढ़ें- बारातियों से भरी बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 6 की मौत, 7 घायल, मची चीख-पुकार
मेष: दिन शुभ रहेगा...