Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

मसाज सैंटर की आड़ में जिस्मफ़रोशी का भंडाफोड़: जालंधर के एक स्पा सैंटर पर पुलिस का छापा

August 2, 2026

मसाज सैंटर की आड़ में जिस्मफ़रोशी का भंडाफोड़: जालंधर के एक स्पा सैंटर पर पुलिस का छापा

जालंधर : जालंधर के पॉश इलाके बारादरी स्थित ‘रॉयल स्पा सैंटर’ में मसाज की आड़ में चल रहे देह व्यापार के काले धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना नंबर 7 की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए मौके से तीन लड़कियों और एक युवक को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों काबू किया है। इसके साथ ही स्पा सैंटर के अंदर से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। इस पूरी कार्रवाई को पुलिस ने बेहद गुप्त तरीके से अंजाम दिया, जिससे स्पा सैंटर के अंदर मौजूद लोगों को भागने या संभलने का मौका तक नहीं मिला।

जानकारी देते हुए एसीपी (मॉडल टाऊन) मनमोहन सिंह ने बताया कि थाना नंबर 7 के एसएचओ इंस्पैक्टर रविंदर कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ पिम्स अस्पताल के पास नियमित नाकाबंदी और चैकिंग पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को एक खास मुखबिर ने आकर सूचना दी कि ताज मार्कीट के सामने स्थित कॉम्प्लैक्स में ‘रॉयल स्पा सैंटर’ के नाम से एक दुकान चलाई जा रही है। मुखबिर ने बताया कि इस स्पा सैंटर में साधारण मसाज की आड़ में देह व्यापार (जिस्मफ़रोशी) का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है और यहाँ बाहरी राज्यों से लड़कियों को बुलाकर ग्राहक सेवा के नाम पर गलत काम करवाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें