Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dr. Yograj ने PSEB के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

January 11, 2023

Dr. Yograj ने PSEB के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

मोहाली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ योगराज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे आज स्वीकार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ योगराज ने कल अपना इस्तीफा पंजाब सरकार को भेज दिया था, जिसे आज स्वीकार कर लिया गया।

बता दें कि 29 जुलाई 2020 को कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने डॉ. योगराज को चेयरमैन पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। उनका कार्यकाल तीन साल का था, लेकिन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) के चेयमरैन डॉ. योगराज ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अभी उनका कार्यकाल छह महीने और बाकी था। सरकार ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है। साथ ही नया चेयरमैन की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। अगले आदेश तक मौजूदा चेयरमैन को अपने पद पर बने रहने को कहा गया है। हालांकि इस बारे में डॉ. योगराज से संपर्क नहीं हो पाया।

कमेटी 30 दिनों के अंदर सारी प्रक्रिया पूरी करेगी। मुख्य सचिव को कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है जबकि प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग व गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरमैन को सदस्य नियुक्त किया। हालांकि डॉ. योगराज का कार्यकाल काफी बढ़िया रहा है। कोरोना काल में विद्यार्थियों को समय-समय से किताबें पहुंचाने और पेपर आयोजित करने में अहम भूमिका निभाई थी। सरकार की कोशिश इस अहम पद पर अपने किसी करीबी की नियुक्ति करने की तैयारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें