PU gave big relief to students : चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने इस साल विदेशी छात्रों को बड़ी राहत दी है। यूनिवर्सिटी ने अपनी फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की है और प्रवेश परीक्षा में भी छूट दी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा विदेशी छात्र यहां पढ़ने आ सकें।
आपको बता दें कि पीयू में हर साल नेपाल, ईरान, अफगानिस्तान, नाइजीरिया, थाईलैंड और कनाडा जैसे देशों से छात्र आते हैं। इनमें से कई छात्र आईसीसीआर स्कॉलरशिप पर आते हैं, जो भारत सरकार की ओर से दी जाती है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ने सार्क और विकासशील देशों से आने वाले छात्रों की फीस आधी कर दी है।
पीयू के डीन प्रो. कृष्ण मोहन ने बताया कि विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए पीयू ने पिछले साल जो नियम बनाए थे, वे इस बार भी लागू रहेंगे। डीन इंटरनेशनल स्टूडेंट्स प्रो. कृष्ण मोहन ने बताया कि यूनिवर्सिटी का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा विदेशी छात्रों को पढ़ाई के लिए आकर्षित करना है।
सत्र 2024-25 के लिए अब तक 700 से ज्यादा विदेशी छात्रों ने आवेदन किया है। इनमें अमेरिका और कनाडा जैसे विकसित देशों के छात्र भी शामिल हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी यूनिवर्सिटी ने उन्हें प्रवेश परीक्षा से छूट दी है।
पिछले साल 139 एनआरआई (भारत के गैर नागरिक) छात्रों ने पीयू में दाखिले के लिए आवेदन किया था। इसके अलावा अफगानिस्तान, ईरान और इराक से 34 छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें से 12 लड़कियां और 22 लड़के थे। इनमें से कुछ ने पीएचडी, कुछ ने ग्रेजुएशन और कुछ ने पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए आवेदन किया था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...