Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेयर की ठेकेदारों को चेतावनी, जनता की परेशानी बर्दाश्त नहीं होगी

July 10, 2026

मेयर की ठेकेदारों को चेतावनी, जनता की परेशानी बर्दाश्त नहीं होगी

पटियाला : नगर निगम पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया ने आज वाटर सप्लाई शाखा के इंस्पैक्टरी स्टाफ और अप्रूव्ड लाइसैंसी ठेकेदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में वाटर सप्लाई शाखा की आय, दैनिक कार्यप्रणाली, पानी के बिलों की वसूली तथा आम जनता को दी जा रही सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग की आय बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को समयबद्ध, पारदर्शी और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।बैठक के दौरान नए वाटर सप्लाई कनैक्शन लगाने के लिए सड़कों की खुदाई के बाद उनकी मुरम्मत में हो रही देरी पर भी गंभीर चर्चा हुई।

इस संबंध में आम लोगों से लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मेयर कुंदन गोगिया ने अप्रूव्ड लाइसैंसी ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जहां भी नया कनैक्शन लगाया जाए, वहां सड़क की मुरम्मत तुरंत की जाए। मेयर ने वाटर सप्लाई शाखा में नए कनैक्शनों से संबंधित 69 लंबित फाइलों तथा कंपाउंड केसों की उन फाइलों की भी समीक्षा की, जो लंबे समय से स्वीकृति के लिए लंबित हैं। अंत में मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि नगर निगम पटियाला का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर, पारदर्शी और जवाबदेह नागरिक सेवाएं प्रदान करना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें