Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा पुलिस सांझ केंद्र जंडियाला गुरु का औचक निरीक्षण

August 19, 2026

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा पुलिस सांझ केंद्र जंडियाला गुरु का औचक निरीक्षण

जंडियाला गुरु : लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा आज पुलिस सांझ केंद्र, जंडियाला गुरु का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सांझ केंद्र में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने के साथ-साथ आम लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सेवाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने सांझ केंद्र के रिकॉर्ड, कार्यप्रणाली तथा लोगों की समस्याओं के निपटारे संबंधी भी जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान उन्होंने सांझ केंद्र में आए लोगों से बातचीत कर केंद्र की कार्यप्रणाली तथा उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पुलिस सांझ केंद्र लोगों और पुलिस के बीच संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को पुलिस से संबंधित विभिन्न सेवाएं एक व्यवस्थित, सुविधाजनक एवं जनहितैषी वातावरण में उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने कहा कि पुलिस सांझ केंद्रों में प्रदान की जाने वाली सभी सेवाएं समयबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि सांझ केंद्रों का वातावरण सामान्य पुलिस थाने की तरह न होकर एक ऐसे जनहितैषी कार्यालय के रूप में विकसित किया गया है, जहां आम नागरिक बिना किसी डर या झिझक के आकर अपनी आवश्यक सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं तथा अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी दे सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें