Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 1317 फायरमैन की भर्ती पर लगाई रोक

December 21, 2023

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 1317 फायरमैन की भर्ती पर लगाई रोक

पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

चंडीगढ़ः (नीरू)। याचिका दाखिल करते हुए गुरिंदर सिंह ने एडवोकेट अरुण कुमार स्वामी के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब सरकार ने 1317 फायरमैन की भर्ती निकाली थी इस भर्ती के लिए याची सहित अन्य लोगों ने आवेदन किया और भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। इसके बाद जब शारीरिक परीक्षण की बारी आई तो बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई। पंजाब सरकार ओर से की जा रही 1317 फायरमैन की भर्ती को चुनौती देने वाली याचिका पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही अगले आदेश तक भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर रोक लगा दी है

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें