Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किए 4 विधेयक, पढ़ें पूरी खबर

November 30, 2023

पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किए 4 विधेयक, पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा ने बुधवार को 4 महत्वपूर्ण विधेयकों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा द्वारा 3 विधेयक पेश किए गए, जिनमें संपत्ति हस्तांतरण (पंजाब संशोधन) विधेयक 2023, पंजीकरण (पंजाब संशोधन) विधेयक 2023 और भारतीय स्टांप (पंजाब संशोधन) विधेयक 2023 शामिल हैं, जबकि चौथा बिल पंजाब नहर और ड्रेनेज बिल 2023 जल संसाधन मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पेश किया। उधर, विधानसभा में बहस की अनुमति न मिलने के कारण कांग्रेस के सदस्य वैल में पहुंच कर स्पीकर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआऊट कर गए।

स्पीकर संधवां ने सदन स्थगित किए जाने के लिए संसदीय कार्य मंत्री बलकार सिंह को प्रस्ताव पेश करने के लिए कहा। इस पर नेता प्रतिपक्ष बाजवा ने ऐतराज जताते हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां से कल किसानी को लेकर पेश किए गए प्रस्ताव के बारे में पूछा। जिस पर स्पीकर ने कहा कि प्रस्ताव तय फार्मेट में नहीं है और इसे पहले देना होता है इसलिए इस पर चर्चा की अनुमति नहीं दी जा सकती है। कुछ देर नारेबाजी के बाद कांग्रेस के कुछ सदस्य वॉकआऊट कर गए जबकि सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजा वड़िंग और संदीप जाखड़ सदन में बैठे दिखाई दिए। इस दौरान हंगामे के बीच स्पीकर ने 4 विधेयकों को पारित करवा दिया और इसके बाद सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें