Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज भी नहीं चलेंगी बसें, मुलाजिमों की हड़ताल का आज दूसरा दिन

January 7, 2025

आज भी नहीं चलेंगी बसें, मुलाजिमों की हड़ताल का आज दूसरा दिन

Punjab Bus Strike : पंजाब में बसों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। राज्य में लगभग 3000 बसों के पहिये थम गए है। बीते दिन भी हड़ताल की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। आज और कल भी यह असुविधा जारी रहेगी। आज पनबस, PRTC और पंजाब रोडवेज के ठेका मुलाजिम किसानों के साथ मिलकर सुबह 10 बजे से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

किसान भी होंगे शामिल-
प्रदर्शन में मुलाजिमों का साथ देने के लिए कुछ किसान जत्थेबंदियां भी उनका साथ देने के लिए तैयार हैं। सर्कार के साथ मीटिंग विफल रहने के बाद 7 जनवरी को सम आवास का किसान और मुलाजिम मिलकर घेराव करेंगे।

ये भी पढ़ें –  ‘वक्फ की जमीन पर लग रहा Mahakumbh…’, मौलाना ने ठोका दावा, देखे Video

ये है मांगे-
5% वार्षिक वेतन वृद्धि, निलंबित कर्मचारियों की बहाली, आउटसोर्सिंग भर्ती समाप्त करना, बस स्टैंड के पास संचालित निजी परिवहन माफिया के खिलाफ कार्रवाई, कर्मचारियों को ब्लैकलिस्ट करना बंद करना और किलोमीटर योजना के तहत निजी बसों को किराए पर लेना बंद करना शामिल है।

वर्तमान में इतनी मिलती है सैलरी-
संविदा कंडक्टरों को प्रति माह ₹17,000 मिलते हैं, जबकि ड्राइवरों को ₹18,000 मिलते हैं – जो नियमित कर्मचारियों की तुलना में काफी कम है।यूनियन ने लगातार सरकारों पर 2017 से नौकरी नियमित करने के बारे में बार-बार खोखले वादे करने का आरोप लगाया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ये भी पढ़ें – कनाडा के प्रधानमंत्री Justin Trudeau ने दिया इस्तीफा, कहा- नया नेता देश को ले जाएगा आगे

यातायात आज भी रहेगा प्रभावित-
योजनाबद्ध हड़ताल से राज्य भर में सार्वजनिक परिवहन बुरी तरह बाधित होने की उम्मीद है। बसें बंद होने से हजारों की संख्या में यात्री परेशान होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें