Site icon Dainik Savera Times

CM मान की अगुवाई में आज होगी केबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Punjab Cabinet meeting will be held today

Punjab Cabinet meeting will be held today

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ में आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में केबिनेट की अहम बैठक होगी। यह मीटिंग दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होगी। हालांकि आधिकारिक तौर पर बैठक का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन संकेत हैं कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसले लिए जा सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक “टेबल एजेंडा” पर आधारित हो सकती है, यानी ऐसे प्रस्ताव भी सामने आ सकते हैं जिन्हें पहले से सूचीबद्ध नहीं किया गया। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि हाल ही में राज्यसभा के कुछ सदस्यों द्वारा पार्टी से दूरी बनाने के घटनाक्रम पर फीडबैक लिया जा सकता है।

निवेश और उद्योग पर रह सकता है फोकस

मुख्यमंत्री हाल ही में विदेशी दौरे से लौटे हैं, जहां उन्होंने पंजाब में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को आमंत्रित किया। इसी कड़ी में आज की बैठक में औद्योगिक विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार संभव है। खासतौर पर मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में इंडस्ट्री को प्रोत्साहन देने की योजनाएं चर्चा का केंद्र बन सकती हैं।

ये भी पढ़ें…

Exit mobile version