Site icon Dainik Savera Times

Punjab Cabinet: पंजाब कैबिनेट की बैठक आज, जन्म-मौत रजिस्ट्रेशन नियम संशोधन को मिलेगी मंजूरी

पंजाब डेस्क। पंजाब कैबिनेट की बैठक आज दोपहर सीएम आवास पर होगी। इस बैठक में पंजाब जन्म-मौत रजिस्ट्रेशन नियम संशोधन पर मोहर लग सकती है। साथ ही परिवार के अंदर ही प्रॉपर्टी एक से दूसरे के नाम पर ट्रांसफर करने पर स्टांप ड्यूटी लगाने से जुड़ा प्रस्ताव लाया जा सकता है। पिछली बैठक में यह प्रस्ताव नहीं लाया गया था। यहां तक की पिछली कैबिनेट में 82 प्रस्तावों पर चर्चा हुई थी, जिसमें 12 अहम प्रोजेक्टों पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगाई थी। वहीं, पंजाब स्टेट कमीशन फॉर एनआरआई की सालाना प्रबंधगी रिपोर्ट को भी परवानगी मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, 53 खातों में विदेशी फंडिंग का खुलासा; NIA करेगी जांच

Exit mobile version