Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के CM Bhagwant Mann आज प्रदर्शनकारी किसानों से करेंगे मुलाकात

September 5, 2024

पंजाब के CM Bhagwant Mann आज प्रदर्शनकारी किसानों से करेंगे मुलाकात

चंडीगढ़: आज पंजाब के सीएम भगवंत मान पिछले चार दिनों से चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिलेंगे। किसान कृषि नीति के क्रियान्वयन समेत 8 प्रमुख मुद्दों पर प्रदर्शन कर रहे थे। आज (गुरुवार) किसानों की सीएम भगवंत मान से सीधी मुलाकात होगी। यह बैठक दोपहर 3 बजे चंडीगढ़ में होगी। बैठक के बाद किसान आगे की रणनीति तय करेंगे। इससे पहले बुधवार को सरकारी अधिकारियों ने किसानों से मुलाकात की थी। किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि आज की बैठक के बाद ही संघर्ष को लेकर पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

पंजाब के ये किसान भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) और खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले एकत्र हुए हैं। विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही किसान चंडीगढ़ पहुंच गए थे। करीब पंद्रह साल बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने उन्हें चंडीगढ़ में मोर्चा लगाने की इजाजत दी थी।

किसानों ने सेक्टर-34 के दशहरा ग्राउंड में मोर्चा लगाया था। किसानों ने सत्र के दौरान विधानसभा तक मार्च निकालने की मांग की थी, लेकिन मटका चौक तक ही मार्च निकालने की अनुमति दी गई। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह मटका चौक पहुंचे और किसानों से मांग पत्र लिया। साथ ही उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया था कि वह उनके वकील के तौर पर सीएम के समक्ष यह मामला उठाएंगे। इससे पहले बुधवार को विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा था कि सरकार ने कृषि नीति बना ली है, जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें