Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने बरनाला में घायल सफाई कर्मचारियों से की मुलाकात

July 26, 2026

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने बरनाला में घायल सफाई कर्मचारियों से की मुलाकात

बरनाला: पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने रविवार को अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने लाठीचार्ज में घायल सफाई कर्मचारियों से मुलाक़ात की और उनका हाल-चाल जाना। साथ में उन्होंने पुलिस लाठीचार्ज से जख्मी हुए सफाई कर्मचारियों को इलाज के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

मुलाकात के दौरान राजा वडिंग ने सफाई कर्मचारियों को “ईश्वर के बंदे” बताया और कहा कि समाज की सेवा करने वाले इन कर्मचारियों पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दलित-विरोधी रवैया अपना रही है और अपनी जायज मांगों के लिए विरोध कर रहे कर्मचारियों की आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया गया। सरकार ने महिलाओं की उम्र का भी ख्याल नहीं रखा। “आपने जो किया, वह बिल्कुल उचित नहीं है। आज हम यहां अपनी आवाज उठाने आए हैं। कांग्रेस पार्टी पंजाब में इन कर्मचारियों की लड़ाई लड़ेगी।

राजा वडिंग ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें उठाने का अधिकार है, लेकिन सरकार ने बातचीत के बजाय बल प्रयोग का रास्ता चुना। उन्होंने घायल कर्मचारियों को न्याय दिलाने और उनके संघर्ष में समर्थन देने का भरोसा भी दिलाया।

गौरतलब है कि बरनाला में अपनी मांगों को लेकर विरोध कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस लाठीचार्ज में कई लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें