Site icon Dainik Savera Times

आज इन 15 वार्डों में नहीं होंगे चुनाव, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Chandigarh Mayor Election

Chandigarh Mayor Election

Punjab Election : पटियाला और मोगा के धर्मकोट में नामांकन प्रक्रिया के दौरान हुई गड़बड़ियों के मामले में पंजाब सरकार ने अब पटियाला के 7 और धर्मकोट के 8 वार्ड में चुनाव टालने का निर्णय लिया है। यह जानकारी पंजाब के एडवोकेट जनरल ने अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान दी है।

हाईकोर्ट में पटियाला चुनाव को लेकर अवमानना याचिका दाखिल की गई थी। कोर्ट को बताया गया कि चुनाव के लिए नामांकन भरने से याची को रोक दिया गया और कागज फाड़ दिए गए। कोर्ट में इसकी वीडियो भी पेश की गई थी, जहां एसएसपी मौजूद दिखे थे।

वीरवार को पंजाब के डीजीपी और चीफ सैक्रेटरी को हाईकोर्ट ने तलब कर लिया था। हाईकोर्ट ने पूछा था कि कब तक कार्रवाई होगी। हाईकोर्ट ने कहा था कि अगर ऐसे ही होना है तो चुनाव करवाने की क्या जरूरत है। इस दौरान हाईकोर्ट ने पंजाब के एडवोकेट जनरल को वीडियो दिखाते हुए कहा था कि देखो क्या हो रहा है, बाघा पुराना और धर्मकोट में भी विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को नामांकन भरने नहीं दिया गया।

एसएसपी और पुलिस की मौजूदगी में ऐसा हो रहा है तो बड़े ही दुर्भाग्य की बात है, क्या सरकार संविधान ओर कानून से भी ऊपर हो गई है। शुक्रवार को जैसे ही सुनवाई आरंभ हुई हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा कि सरकार ने क्या कार्रवाई की है। इस पर हाईकोर्ट को बताया गया कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त वीडियो में दिख रहे अधिकारियों के खिलाफ भी जांच की जा रही है।

कोर्ट को बताया गया कि पटियाला के वार्ड संख्या 1, 32, 33, 36, 41 48 व 50 का चुनाव टाल दिया गया है। वहीं धर्मकोट के वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4 ,9 ,10, 11 व 13 का चुनाव टाल दिया गया है। कोर्ट को विश्वास दिला गया कि जो लोग वीडियो में दिखाई दे रहे हैं, सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version