Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुफ्त दवाइयों और जांच से आम लोगों को राहत

October 15, 2026

मुफ्त दवाइयों और जांच से आम लोगों को राहत

Punjab Expands Healthcare Network to 1,244 Aam Aadmi Clinics : अमृतसर। पंजाब में आम आदमी क्लीनिकों के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। पनसप के चेयरमैन प्रभबीर सिंह बराड़ ने कहा कि 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू होने के बाद राज्य में इनकी संख्या बढ़कर 1,244 हो गई है। इन क्लीनिकों में मरीजों को मुफ्त दवाइयां, लैब टेस्ट और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक करीब 1.98 करोड़ लोग इन क्लीनिकों में पहुंच चुके हैं और ओपीडी की कुल संख्या 6.5 करोड़ से अधिक हो गई है।

उन्होंने कहा कि कल 154 नए आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किए जाने के साथ पंजाब में इन क्लीनिकों की कुल संख्या 1,244 हो गई है। इससे लोगों को अपने घरों के नजदीक किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। प्रभबीर सिंह बराड़ ने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से लोगों को चिकित्सकीय परामर्श, लैब टेस्ट और मुफ्त दवाइयों की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसका विशेष लाभ गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को मिल रहा है, जो बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ के समय पर इलाज करवा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं प्रत्येक नागरिक का बुनियादी अधिकार हैं और गुणवत्तापूर्ण इलाज केवल उन लोगों तक सीमित नहीं होना चाहिए, जो महंगे निजी अस्पतालों का खर्च उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर वर्ग के लोगों को बिना किसी आर्थिक कठिनाई के आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। पनसप के चेयरमैन प्रभबीर सिंह बराड़ ने बताया कि अब तक लगभग 1.98 करोड़ लोग आम आदमी क्लीनिकों का दौरा कर चुके हैं, जबकि इनमें कुल ओपीडी की संख्या 6.5 करोड़ से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े राज्य के लोगों में इन क्लीनिकों के प्रति बढ़ते विश्वास और उनकी उपयोगिता को दर्शाते हैं।

बराड़ ने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों में 127 प्रकार की दवाइयां और विभिन्न लैब टेस्ट मुफ्त उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इससे मरीजों को आवश्यक इलाज के लिए अपनी जेब से अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि मुफ्त दवाइयों और जांच सुविधाओं के माध्यम से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को और मजबूत किया जा रहा है तथा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक पंजाब की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में एक महत्वपूर्ण पहल हैं, जिनके माध्यम से आम लोगों को समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य को साकार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें