चंडीगढ़: पंजाब में चुनावी प्रशासन में बदलाव हुआ है। बता दें कि चुनाव आयोग ने अनिंदिता मित्रा को पंजाब का नया चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर नियुक्त किया है। वह वर्तमान चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर सिबिन सी. की जगह लेंगी, जो सेंट्रल डेप्युटेशन के कारण पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
3 साल तक रहीं IAS अधिकारी
सिबिन सी., जो 2005 बैच की IAS अधिकारी हैं, ने इस पद पर लगभग तीन साल तक कार्य किया। इस दौरान उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और राज्य में हुए कई उपचुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
अनिंदिता मित्रा पंजाब कैडर की 2007 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। इससे पहले उन्होंने चंडीगढ़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की कमिश्नर, पंजाब के लोकल गवर्नमेंट और एजुकेशन विभाग की डायरेक्टर और कोऑपरेशन विभाग की सचिव के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं।
राज्य सरकार द्वारा की गई नियुक्ति
चुनाव आयोग ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत पैनल के आधार पर उनका चयन किया है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं।
ये भी पढ़ें: अमेरिका के ओरेगॉन में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई इतनी तीव्रता
अनिंदिता मित्रा के नेतृत्व में अब पंजाब में चुनावी प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की उम्मीद की जा रही है।

