Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोजी रोटी कमाने हांगकांग गई पंजाब की युवती, काम के दौरान 22वीं मंजिल से गिरने से हुई मौत

January 8, 2023

रोजी रोटी कमाने हांगकांग गई पंजाब की युवती, काम के दौरान 22वीं मंजिल से गिरने से हुई मौत

जगराओं : 5 महीने पहले हांगकांग गई गांव भम्मीपुरा की युवती किरनजोत कौर (22) की बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक किरनजोत कौर अगस्त 2022 में वर्क परमिट पर रोजी रोटी कमाने के चक्कर में हांगकांग गई थी। वह 5 जनवरी को घर से अपने काम पर निकली। जिस कंपनी में वो काम करती थी, उस कंपनी के प्रंबधकों की ओर से उसे हांगकांग में बने बहुमंजिला माल के बाहर शीशे साफ करने की ड्यूटी सौंप दी। शीशे साफ करते समय अचानक किरनजोत का पैर फिसला और वो 22वीं मंजिल से सीधे फर्श पर आ गिरी। उसे तुंरत अस्पताल ले जाया गया पंरतु सिर पर चोट लगने के कारण किरनजोत ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। किरनजोत की मौत के बाद कल ही कंपनी के प्रंबधकों की और से गांव भम्मीपुरा मे रहते परिवार को बेटी की मौत की जानकारी फोन पर दी गई। वहीं किरनजोत का परिवार अब अपनी बेटी का शव भारत मंगवाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से भी इस मामले मे परिवार की मदद करने की अपील की है ताकि उनकी बेटी का शव जल्द से जल्द भारत वापिस लाया जा सके।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें