Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान, मंगलवार को इस जगह बंद रहेंगे स्कूल व सरकारी दफ़्तर

September 15, 2024

Punjab सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान, मंगलवार को इस जगह बंद रहेंगे स्कूल व सरकारी दफ़्तर

जालंधर। प्रसिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर 17 सितंबर मंगलवार को शहर में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। बाबा सोढल के मेले को देखते हुए जिला प्रशासन ने ये फैसला लिया है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज सहित अन्य सरकारी संस्थानों में अवकाश रहेगा।

वहीं, श्री सिद्ध बाबा सोढल का मेला आधिकारिक रूप से चाहे 17 सितंबर को है परंतु बाबा सोढल के दर पर शीश निवाने हेतु श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो चुका है। ऐसे में जालंधर नगर निगम ने भी मेले के दृष्टिगत सभी तैयारिययों को अंजाम देना शुरू कर दिया है।

मेला परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है जो मेले के अगले दिन यानी 18 सितंबर तक कार्यरत रहेगा। इस कंट्रोल रूम का इंचार्ज एस.ई. राहुल धवन को बनाया गया है और एडीशनल कमिश्नर ने लिखित आदेश निकालकर तमाम अधिकारियों की ड्यूटी सोडल मेले के विभिन्न कार्यों हेतु लगा दी है।

निगम के एडीशनल कमिश्नर अमरजीत सिंह बैंस ने आज जोनल कमिश्नर विक्रांत वर्मा के साथ खुद सोढल मेला क्षेत्र का दौरा किया और तमाम व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें