Dainik Savera Times

पंजाब सरकार ने इन 8 दवाओं पर लगाया बैन, सरकारी अस्पतालों में इस्तेमाल और खरीद पर लगी रोक

पंजाब डेस्क: राज्य में हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने आठ दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन दवाओं के इस्तेमाल और खरीद पर पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों में पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। यह कदम उन दवाओं के कारण मरीजों में एडवर्स रिएक्शन की शिकायतों के बाद उठाया गया है।

मध्य प्रदेश कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत

हालांकि इस फैसले के पीछे मध्य प्रदेश में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत का दुर्भाग्यपूर्ण मामला भी एक बड़ी वजह रहा है। एमपी में हुई इस घटना के बाद पंजाब सरकार ने पहले ही कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब इस संदर्भ में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने और कड़े कदम उठाते हुए आठ दवाओं को पूरी तरह बैन कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए आदेश

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय ने आज इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि इन दवाओं को तीन फार्मा कंपनियां बनाती हैं, जिन पर व्यापक जांच के बाद प्रतिबंध लगाया गया है।

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि इन दवाओं का उपयोग करने वाले कई मरीजों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं सामने आई हैं, जिनके कारण मरीजों की जान को खतरा हो सकता है। इसलिए जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस कदम को जरूरी समझा गया है।

ये भी पढ़ें: Today Weather : हिमाचल समेत 8 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, इतनी स्पीड से चलेगी हवा; जानें IMD का अलर्ट

Exit mobile version