Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब सरकार ने बाढ़ से पीड़ित किसानों को दी बड़ी राहत, कैबिनेट की बैठक में किए ये ऐलान

September 8, 2025

पंजाब सरकार ने बाढ़ से पीड़ित किसानों को दी बड़ी राहत, कैबिनेट की बैठक में किए ये ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फोर्टिस अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों के हित में कई अहम फ़ैसलों पर मुहर लगाई। तेज़ बुखार के चलते 5 सितंबर से अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से राज्य की समस्याओं पर सक्रियता दिखाई और फसल क्षति के लिए राहत पैकेज की घोषणा की।

फसल बर्बादी पर बड़ी राहत

कैबिनेट ने प्रदेश के उन किसानों के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया है, जिनकी फसलें हाल ही में मौसम की मार से बर्बाद हो गई हैं। सरकार हर प्रभावित किसान को ₹20,000 प्रति एकड़ की दर से मुआवज़ा देगी। यह फ़ैसला राज्य में भारी बारिश, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

कर्ज़ अदायगी पर 6 महीने की छूट

फसल नुकसान झेल रहे किसानों के लिए पंजाब सरकार ने सहकारी बैंकों और समितियों से लिए गए कर्ज़ की किश्तों में 6 महीने की मोहलत देने का फ़ैसला भी किया है। इसका मतलब है कि अब किसान अगले छह महीनों तक कोई किस्त नहीं चुकाएंगे, जिससे उन्हें आर्थिक दबाव से कुछ राहत मिलेगी।

पशु, मुर्गी पालन और मत्स्य पालन को भी सहारा

कैबिनेट ने यह भी घोषणा की कि मुर्गी पालन, पशुपालन और मत्स्य पालन में हुए नुकसान पर भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिन पशुपालकों को हालिया आपदाओं के चलते मवेशियों की मौत या अन्य नुकसान हुआ है, उन्हें भी सरकार की ओर से मदद दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- अब सिर्फ 1.5 लाख में बन जाएगा सपनों का घर, NTPC लेकर आई नई तकनीक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें