Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार लगातार कर रही प्रयास

जालंधर: उद्योग एवं बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार के राइजिंग पंजाब-सुझाव से हल तक कार्यक्रम से उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि बीते 5 महीनों में उद्योगपतियों को 222 करोड़ रुपये का इंसैंटिव दिया गया है, जबकि अब तक राज्य में 1.14 लाख करोड़ रुपए का निवेश हुआ है जिससे 4.45 लाख लोगों को रोजगार मिला है। अरोड़ा ने कहा कि उद्योगों की मंजूरी अब सिंगल विंडो सिस्टम से 45 दिनों में सुनिश्चित की जा रही है। सरकार ने पुराने मामलों का निपटारा, प्लॉटों की क्लबिंग-डीक्लबिंग, लीजहोल्ड को फ्रीहोल्ड में बदलने जैसी सुविधाएं लागू की हैं।

उन्होंने बताया कि 2026 में मोहाली में पंजाब निवेश सम्मेलन आयोजित होगा और फोकल प्वाइंटों को अपग्रेड करने के लिए 100 करोड़ रुपये के टैंडर जारी किए गए हैं। राज्य सरकार उद्योगपतियों को सुरक्षित और अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर उद्योग डायरैक्टर सुरभि मलिक, डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (इन्वैस्ट पंजाब) राहुल चाबा भी मौजूद थे।

ये भी पढ़े- Punjab Weather Today: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी, तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट 

Exit mobile version