Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का होगा गठन, Whatsapp नंबर होगा जारी

August 27, 2024

नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का होगा गठन, Whatsapp नंबर होगा जारी

चंडीगढ़: पंजाब से नशे को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार समय-समय पर सख्त कदम उठाती रही है। अब इसी कड़ी में पंजाब सरकार ने नई एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया है। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन मान सरकार की नशे पर पूरी तरह से लगाम लगाने की कार्रवाई है। इसे पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक और अहम कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

नवगठित एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करेगी। इस फोर्स का मकसद पंजाब से नशे को खत्म करना होगा। कल यानी 28 अगस्त 2024 को सीएम भगवंत मान खुद मोहाली में एंटी-नारकोटिक्स फोर्स की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। जानकारी के मुताबिक सीएम कल सुबह 11 बजे बिल्डिंग पहुंचकर उद्घाटन करेंगे।

साथ ही बताया जा रहा है कि सीएम भगवंत मान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी करेंगे। इस नंबर के जरिए राज्य के लोग अपने आसपास के इलाकों में नशे या किसी भी तरह के नशीले पदार्थ की जानकारी सीधे एएनटीएफ को दे सकेंगे।

व्हाट्सएप नंबर के जरिए पंजाब के लोग व्हाट्सएप पर नशे की तस्करी की जानकारी सीधे टास्क फोर्स के अधिकारियों को दे सकेंगे। यह भी बताया जा रहा है कि पंजाब में नशा तस्करों पर कड़ी नजर रखी जाएगी क्योंकि एएनटीएफ की नई बिल्डिंग में सभी नई तकनीक से लैस किया जाएगा जिससे अधिकारियों को नशा तस्करों पर नजर रखने में मदद मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें