Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब सरकार की बुजुर्गों के लिए बड़ी पहल, वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अब तक 2,400 करोड़ रुपये जारी

November 10, 2025

पंजाब सरकार की बुजुर्गों के लिए बड़ी पहल, वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अब तक 2,400 करोड़ रुपये जारी

पंजाब डेस्क: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया है कि पंजाब सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 2400.70 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।

इस योजना के अंतर्गत 23 लाख से अधिक लाभार्थी नियमित रूप से लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने चालू वित्त वर्ष में वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए 4100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है, ताकि प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को समय पर पेंशन मिल सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार वरिष्ठ नागरिकों को राज्य का गौरव मानती है और उनका सम्मान व सुरक्षा बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मान सरकार प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक के सम्मान और सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। यह पेंशन योजना केवल वित्तीय सहायता नहीं है, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सरकार के सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है।

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि “हमारे वरिष्ठ नागरिक हमारा गौरव है. इसलिए उनकी पेंशन समय पर जारी की जाए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह सुनिश्चित करें कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचे।

ये भी पढ़ें : ’89 अफगान चौकियां तबाह, 18 पर कब्जा’, पाकिस्तान का दावा- 297 तालिबान लड़ाके मार गिराए

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें