Last Updated: November 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के राज्यपाल ने श्री गुरु रविदास जयंती की लोगो को दी बधाई

February 23, 2024

पंजाब के राज्यपाल ने श्री गुरु रविदास जयंती की लोगो को दी बधाई

चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, यूटी, चंडीगढ़, श्री बनवारी लाल पुरोहित ने श्री गुरु रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने अपने संदेश में महान संत की स्तुति करते हुए कहा कि गुरु रविदास जी एक महान समाज सुधारक और शांति, प्रेम व भाईचारे के दूत थे। उन्होंने भेदभाव की कुरीति को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया और दलितों के हितों का हमेशा समर्थन किया।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘आइए, हम इस महान आध्यात्मिक गुरू की जयंती पर, उनकी शिक्षाओं का पालन करें तथा मानवता और सामाजिक समानता के गुणों को मजबूत करने का प्रयास करें।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें