Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

राज्यपाल Gulab Chand Kataria ने “साथियों जागो नशे त्यागो” कार्यक्रम में की शिरकत, युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

July 16, 2025

राज्यपाल Gulab Chand Kataria ने “साथियों जागो नशे त्यागो” कार्यक्रम में की शिरकत, युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

चंडीगढ़: पंजाब में नशा मुक्ति की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मोहाली के सोहाना स्थित रतन ग्रुप ऑफ कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम “साथियों जागो, नशे त्यागो” में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

राज्यपाल के आगमन पर कॉलेज प्रबंधन और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान हरदेव सिंह उभा ने मंच से राज्यपाल कटारिया, डीसी मोहाली कोमल मित्तल, एसएसपी हरमंदीप सिंह हंस, और आईएएस अधिकारी ललित जैन सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में कॉलेज के एमडी सुंदर लाल, कार्तिक, मैडम संगीता और संपूर्ण स्टाफ की ओर से विशेष अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

राज्यपाल कटारिया ने उपस्थित विद्यार्थियों, पंच-सरपंचों और क्षेत्रवासियों को मंच से नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “नशा केवल शरीर ही नहीं, समाज को भी खोखला करता है। हमें मिलकर इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध एकजुट होना होगा।”

राज्यपाल ने कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा और नशा विरोधी प्रयासों में अग्रणी लोगों को सम्मानित भी किया, जिससे लोगों में सकारात्मक कार्यों के प्रति उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने रतन कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। समारोह में परविंदर सिंह सोहाना, डीएसपी हरसिमरन सिंह बल्ल, अश्विनी शर्मा, अशोक झा, सलिंदर आनंद समेत बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकना और युवाओं को नशा मुक्त, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करना था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें