Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने लुधियाना के मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर की सराहना की, युवाओं को बताया विकास की ताकत

July 17, 2026

गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने लुधियाना के मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर की सराहना की, युवाओं को बताया विकास की ताकत

लुधियाना: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने लुधियाना स्थित मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (MSDC) द्वारा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बदलते समय में कौशल आधारित शिक्षा और प्रशिक्षण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

रोजगार से जुड़े नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार के साथ जोड़ने के लिए ऐसे संस्थानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

गुलाब चंद कटारिया ने एक हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस तरह की पहल न केवल युवाओं का भविष्य संवारती है, बल्कि राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति देती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि यदि कौशल विकास कार्यक्रमों का दायरा लगातार बढ़ाया जाता रहा, तो अधिक से अधिक युवा रोजगार हासिल कर आत्मनिर्भर बनेंगे और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास रोजगार सृजन के साथ-साथ युवाओं में आत्मविश्वास और नई संभावनाओं का भी संचार करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें