Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब सरकार लोगों को उनके घरों का मालिकाना हक देने के लिए प्रतिबद्ध: मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद

November 19, 2026

पंजाब सरकार लोगों को उनके घरों का मालिकाना हक देने के लिए प्रतिबद्ध: मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद

लुधियाना: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा आम लोगों को उनके घरों का कानूनी मालिकाना हक दिलाने के उद्देश्य से चलाई जा रही ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना ग्रामीण परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना के तहत गांव बीबीपुर में 180 परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए गए। प्रॉपर्टी कार्ड मिलने पर लाभार्थी परिवारों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। लंबे समय से अपने घरों में रह रहे परिवारों के लिए यह पहल एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बनकर सामने आई है।

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना का उद्देश्य उन पात्र परिवारों को उनके घरों का कानूनी मालिकाना अधिकार देना है, जो वर्षों से अपने मकानों में रह रहे हैं, लेकिन उनके पास मालिकाना हक से संबंधित दस्तावेज नहीं थे।

मंत्री सौंद ने कहा कि प्रॉपर्टी कार्ड मिलने से परिवारों को अपने घर पर कानूनी अधिकार मिलेगा और भविष्य में संपत्ति से जुड़े विभिन्न कार्यों में भी आसानी होगी। यह केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि आम परिवारों के लिए सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है। पंजाब सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र परिवार अपने ही घर के मालिकाना हक से वंचित न रहे और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। राज्य सरकार गांवों और शहरों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं के समाधान और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि जनहित से जुड़ी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचे।

गांव बीबीपुर में प्रॉपर्टी कार्ड वितरण की प्रक्रिया में तहसीलदार जगतार सिंह, कानूनगो रविंदरपाल सिंह, पटवारी योगेश कुमार और गांव के सरपंच गुरमीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर मार्केट कमेटी खन्ना के चेयरमैन जगतार सिंह गिल, पीए महेश कुमार, किसान विंग के हलका इंचार्ज यादविंदर सिंह लिबड़ा, मिलागर खान, पूर्व सरपंच गुरचरण सिंह, पूर्व पंच गुरमीत सिंह और तरणप्रीत सहित बड़ी संख्या में गांववासी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रॉपर्टी कार्ड प्राप्त करने वाले परिवारों को बधाई दी।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें