चंडीगढ़: पंजाब के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य में लगातार तीन दिन की छुट्टी रहने वाली है। इससे छात्रों, सरकारी कर्मचारियों और अन्य लोगों को लंबा वीकेंड मिलेगा। बता दें कि 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के मौके पर पूरे पंजाब में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।
इसके बाद 1 अगस्त शनिवार और 2 अगस्त रविवार की छुट्टी होने से लोगों को लगातार तीन दिन का आराम मिलेगा। ऐसे में कई लोग परिवार के साथ घूमने या अपने जरूरी काम निपटाने की योजना बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें :
बैंक भी रहेंगे बंद
31 जुलाई को पंजाब और हरियाणा में बैंक भी बंद रहेंगे। हालांकि, यह छुट्टी केवल इन राज्यों में होगी। दूसरे राज्यों में बैंक पहले की तरह खुले रहेंगे।

जरूरी काम पहले कर लें
अगर आपको किसी सरकारी दफ्तर, तहसील, रजिस्ट्री या किसी सरकारी सेवा से जुड़ा काम करवाना है, तो छुट्टियों से पहले ही पूरा कर लें। लगातार तीन दिन छुट्टी रहने के कारण बाद में आपको इंतजार करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें :
मेष: दिन शुभ रहेगा...