Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव रामवीर ने संगरूर जिले की विभिन्न अनाज मंडियों का किया औचक दौरा

April 20, 2025

पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव रामवीर ने संगरूर जिले की विभिन्न अनाज मंडियों का किया औचक दौरा

संगरूर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के बाद पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव रामवीर ने संगरूर जिले की अनाज मंडियों का अचानक दौरा किया। धुरी और संगरूर अनाज मंडियों के दौरे के दौरान मंडी बोर्ड के सचिव ने किसानों द्वारा अनाज मंडियों में लाई गई गेहूं की फसल में नमी की मात्रा का भी निरीक्षण किया।

रामवीर ने बताया कि पिछले दिनों आए तेज तूफान व बारिश के कारण मंडियों के निचले इलाकों में लगी गेहूं की कुछ ढेरियां प्रभावित हुई थीं, लेकिन मंडी बोर्ड के कर्मचारियों व आढ़तियों ने तुरंत एहतियाती कदम उठाकर नुकसान को कम कर दिया है।

उन्होंने बताया कि दो घंटे के भीतर मंडियों से पानी निकाल दिया गया। सचिव ने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 24 घंटे मंडियों में मुस्तैद रहें और मंडियों में आने वाले किसानों के लिए हर जरूरी सुविधा सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि यदि 72 घंटों के अंदर खरीदी गई फसल का उठान नहीं किया गया तो संबंधित खरीद एजेंसी को नोटिस जारी किया जाएगा।किसानों से बातचीत करते हुए पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव रामवीर ने कहा कि पंजाब सरकार हर समय किसानों के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव फील्ड अधिकारी करमजीत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने गेहूं का पूरा सीजन सुचारू रूप से पूरा करने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों द्वारा अनाज मंडियों में लाई गई सूखी फसल की खरीद प्रक्रिया 24 घंटे के अंदर-अंदर पूरी की जाए, भुगतान 48 घंटे के अंदर किया जाए तथा खरीदी गई फसल का उठान 72 घंटे के अंदर किया जाए।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी संगरूर के चेयरमैन अवतार सिंह एलवाल ने पंजाब सरकार की ओर से भरोसा दिलाया कि सरकार अनाज मंडियों में लाए गए किसानों का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है।

इस अवसर पर सचिव मंडी बोर्ड ने मार्केट कमेटी कार्यालय में मंडी बोर्ड के अधिकारियों व आढ़तियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान एसडीएम धूरी विकास हीरा, एक्सईएन मंडी बोर्ड पुनीत शर्मा, जिला मंडी अधिकारी कुलजीत सिंह व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: जनता के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कम किए पेट्रोल के दाम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें