Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपहरण कर काटे युवक के हाथ-पैर, पंजाब MLA और उनके बेटों के खिलाफ मामला दर्ज

October 29, 2025

अपहरण कर काटे युवक के हाथ-पैर, पंजाब MLA और उनके बेटों के खिलाफ मामला दर्ज

कैथल: पंजाब में एक बड़ी वारदात का मामला सामने आया है। जिसमें शुतराणा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलवंत बाजीगर और उनके दो बेटों पर एक युवक का अपहरण और उसके पैरों पर हमला करने का आरोप लगा है। मामला कैथल जिले के गाँव खरकां का है, जहाँ गुरचरण नामक युवक ने गुहला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

चुनावी रंजिश बनी वजह

शिकायतकर्ता गुरचरण ने बताया कि यह घटना पिछले साल हुए सरपंच चुनाव के विवाद से जुड़ी है। उन्होंने गाँव में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था, जबकि विधायक के भाई ने भी चुनाव में हिस्सा लिया था। चुनाव के परिणाम के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी।

VD : लुधियाना से शुरू होंगी RTO Office की फेसलेस सेवाएं

अपहरण और हिंसा

28 अक्टूबर को गुरचरण अपने दोस्त के साथ बजरी लेने गाँव खरकां गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने स्विफ्ट कार में उन्हें जबरन खींच लिया। युवकों के पास पिस्तौल और लोहे की रॉड थी। आरोपियों ने युवक को कार में बिठाया और उसके पैरों पर लोहे की रॉड से हमला किया।

वीडियो कॉल के दौरान विधायक के बेटों ने अपहरणकर्ताओं को निर्देश दिए कि युवक के पैरों को तोड़ दिया जाए। भागते समय, आरोपियों ने अपनी पहचान छुपाने का प्रयास किया।

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट

घायल युवक ने घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर विधायक पर गंभीर आरोप लगाए। युवक ने कहा कि विधायक ने उसे निशाना बनाकर यह हमला करवाया और इस घटना से उनकी आने वाली पीढ़ियों को भी इसका असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, दो संपत्तियां सील

पुलिस की कार्रवाई

डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल ने पुष्टि की कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जाँच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

युवक की लड़ाई जारी

गुरचरण ने कहा कि वह न्याय के लिए लड़ाई जारी रखेंगे और भविष्य में कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से अपने अधिकार सुरक्षित करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी उन्हें धमकाया गया और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें