Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News : लुधियाना में बोरी में मिली युवती की लाश, मामले की जांच में जुटी टीम

July 9, 2025

Punjab News : लुधियाना में बोरी में मिली युवती की लाश, मामले की जांच में जुटी टीम

पंजाब डेस्क : लुधियाना शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां दो बाइक सवार युवकों ने एक युवती का शव बोरी में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया। यह भयावह घटना होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंची पुलिस

बता दें कि घटना आरती चौक के पास की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद एक रेहड़ी वाले ने जब युवकों से बोरी के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि उसमें खराब आम हैं, जिन्हें वे फेंकने आए हैं। लेकिन जब रेहड़ी वाले को शक हुआ और उसने बोरी खोली, तो उसके होश उड़ गए दरसअल बोरी में एक युवती का शव था।

पुलिस को दी गई सूचना, जांच में जुटी टीम

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पास में खड़े पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया “प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। युवती की पहचान और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें