होशियारपुर: पंजाब के टांडा क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां नहर में नहाने गए चार दोस्तों में से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतकों की पहचान
जानकारी के अनुसार यह घटना गज्जां गिल्ला नहर के पास हुई। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय प्रभजोत सिंह पुत्र गुरमिंदर सिंह तथा जसवीर सिंह पुत्र दलजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों युवक हरसी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि चार युवक नहर में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके साथ मौजूद दो अन्य साथी दीपक कुमार निवासी टांडा और संतोष कुमार सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।
ये भी पढ़ें…
सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। काफी प्रयासों के बाद दोनों युवकों के शव नहर से बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भूंगा भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

