
पंजाब डेस्क: जोधेवाल थाना पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडरों की गैर-कानूनी जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के एक मामले का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रसोई गैस की किल्लत का फायदा उठाकर सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर बेच रहा था।
सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बहादुर के रोड स्थित आजाद नगर निवासी हिमांशु अपने घर और आसपास के इलाकों में अवैध रूप से गैस सिलेंडर जमा कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की और आरोपी को मौके से काबू कर लिया।
छापेमारी में क्या-क्या मिला
पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक बड़ा घरेलू गैस सिलेंडर, दो छोटे सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और गैस पाइप बरामद किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन उपकरणों का इस्तेमाल सिलेंडरों की अवैध बिक्री और माप-तौल के लिए किया जा रहा था।
ये भी पढ़ें: RBI में एक्सपर्ट और एनालिस्ट पदों पर भर्ती, 93 वैकेंसी; जानें कैसे होगा सेलेक्शन
नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को ये गैस सिलेंडर कहां से मिल रहे थे और उसके ग्राहक कौन थे। आशंका जताई जा रही है कि इस धंधे में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आम लोगों की सुरक्षा और आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी रोकने के लिए ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...