Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News: नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 वाहनों से 10 किलो हेरोइन बरामद

October 12, 2024

Punjab News: नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 वाहनों से 10 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर। पंजाब में सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने ग्राम सुखेवाला, अमृतसर के पास दो संदिग्ध वाहनों से 10.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि आरोपियों में से एक, जिसकी पहचान तरनतारन का सुखराज सिंह के तौर पर हुई, अपने एक अज्ञात साथी के साथ, महिंद्रा स्कॉर्पियो में भाग गया, जबकि अवैध दवाओं वाली मारुति सुजुकी बलेनो को मौके पर जब्त कर लिया गया है।

 

डीजीपी यादव ने कहा कि इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और फरार संदिग्धों को पकड़ने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें