Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Police की बड़ी कार्रवाई: ISI से जुड़े आतंकी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, हथियारों का जखीरा बरामद

April 16, 2026

Punjab Police की बड़ी कार्रवाई: ISI से जुड़े आतंकी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, हथियारों का जखीरा बरामद

Punjab Police Action: पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को एक अहम कामयाबी मिली है, जहां काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने सीमा पार से संचालित एक आतंकी नेटवर्क का खुलासा किया है। बता दें कि यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ा बताया जा रहा है।

संयुक्त ऑपरेशन में आरोपी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद जब्त

यह कार्रवाई SSOC अमृतसर और SSOC मोहाली की संयुक्त टीम ने की। ऑपरेशन के दौरान एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया, जिसके पास से खतरनाक हथियार बरामद हुए। बता दें कि पुलिस ने आरोपी के पास से 4 हैंड ग्रेनेड, 2 विदेशी पिस्तौलें और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे अपने हैंडलर्स के निर्देशों पर काम कर रहा था।

चंडीगढ़ हमले से जुड़े तार, जांच जारी

जांच एजेंसियों को यह भी संकेत मिले हैं कि इस मॉड्यूल का संबंध चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड हमले से जुड़े नेटवर्क से हो सकता है। इस कड़ी को ध्यान में रखते हुए जांच को और गहराई से आगे बढ़ाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

केस दर्ज, जांच जारी

इस मामले में State Special Operation Cell के अमृतसर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में संगठित अपराध और आतंकवादी गतिविधियों को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें