Punjab Police : पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि बरनाला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने कुख्यात बंबीहा गिरोह से जुड़े दो साथियों संदीप सिंह और शेखर को गिरफ्तार किया है।
छह पिस्तौल और 19 जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस ने उनके कब्जे से कुल छह पिस्तौल और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद हथियारों में एक PX5, चार .32 बोर की पिस्तौल और एक .30 बोर की पिस्तौल शामिल हैं। यह बरामदगी पंजाब पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि यह राज्य में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क की बड़ी साजिश को नाकाम करने में अहम साबित हो सकती है।
In a major breakthrough, the Anti-Gangster Task Force (#AGTF) Punjab, in a joint operation with @BarnalaPolice, arrests two associates of the Bambiha Gang — Sandeep Singh and Sekher — involved in illegal arms activities.
Recovers a total of six pistols (including one PX5, four… pic.twitter.com/oaqFyRp9y9
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) October 12, 2025
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अपने विदेशी आकाओं के इशारे पर राज्य में सनसनीखेज अपराधों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसके लिए वे बंबीहा गिरोह के गुर्गों को ये हथियार सप्लाई करने वाले थे। पुलिस अब इस पूरे हथियार आपूर्ति नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, उनके संपर्क सूत्रों और विदेशी नेटवर्क की पहचान करने के लिए टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
एडीजीपी (AGTF) ने बताया कि पंजाब पुलिस राज्य में संगठित अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने के अपने मिशन पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई यह साबित करती है कि पुलिस किसी भी आपराधिक गतिविधि को जड़ से समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...