
Punjab Power Cut: आज रविवार को पंजाब के कुछ इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली बंद रहेगी। यह बिजली विभाग द्वारा रखरखाव और जरूरी तकनीकी काम के कारण किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि यह काम बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी है, ताकि आगे चलकर अचानक बिजली जाने जैसी समस्याएं कम हों।
अधिकारियों ने बताया कि कोशिश रहेगी कि काम तय समय पर पूरा हो जाए। अगर काम में ज्यादा समय लगा, तो बिजली आने में थोड़ी देरी हो सकती है। काम पूरा होते ही बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
लोगों से अपील की गई है कि वे अपने जरूरी घर और कारोबार के काम पहले ही निपटा लें। किसी भी परेशानी की स्थिति में CPDL की हेल्पलाइन या शिकायत केंद्र से संपर्क करें।
ये भी पढ़े :
आज बिजली बंद रहने का समय
सेक्टर-43 और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक।
पंजाब राजभवन गेट और गेस्ट हाउस क्षेत्र: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक।
सेक्टर-43 के कुछ हिस्से: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक।
ये भी पढ़े :
जालंधर में भी बिजली रहेगी बंद
जालंधर में 66 केवी बबरीक चौक सब-स्टेशन से जुड़े कई इलाकों में तकनीकी काम होगा। इसके कारण सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसका असर जनक नगर, उजाला नगर, बड़ा बाजार, गुलाबियां मोहल्ला, चोपड़ा कॉलोनी, हरगोबिंद नगर, सतकरतार एन्क्लेव, बलदेव नगर, इंडस्ट्रियल राजा गार्डन, बस्ती दानिशमंदान, बस्ती गुजां, शिवाजी नगर, ग्रोवर कॉलोनी और मंजीत नगर समेत कई इलाकों में पड़ सकता है। बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है। मेंटेनेंस का काम पूरा होने के बाद सभी प्रभावित इलाकों में बिजली सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...