Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में बड़े पावर कट की तैयारी, इन इलाकों में घंटों बंद रहेगी बिजली

November 25, 2025

पंजाब में बड़े पावर कट की तैयारी, इन इलाकों में घंटों बंद रहेगी बिजली

चंडीगढ़: पंजाब में रहने वाले लोगों के लिए आज खास अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि बुधवार, 26 नवंबर 2025 को राज्य के कई इलाकों में लंबा पावर कट लगेगा। बिजली निगम ने बताया है कि 220 KV सब-स्टेशन तलवंडी साबो में 11 KV बस बार-02 की रख-रखाव संबंधी तकनीकी कार्यवाही की जानी है। इसी कारण तलवंडी साबो और आसपास के कई फीडरों पर बिजली सप्लाई कुछ घंटों के लिए बाधित रहेगी।

अधिकारियों के अनुसार, सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निम्न फीडरों पर सप्लाई बंद रखी जाएगी-

11 KV रोड़ी रोड (अर्बन फीडर)

11 KV रमन रोड (अर्बन फीडर)

11 KV मलकाना (ट्राई-वायर फीडर)

11 KV लेलेवाला (ट्राई-वायर फीडर)

11 KV कीर्तनपुरा AF

11 KV तलवंडी AF

11 KV नवां पिंड ढाई AF

11 KV संगत AF

यह जानकारी तलवंडी साबो के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बलदेव सिंह ने दी है। अधिकारी ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

बंगा में भी कई घंटों की कटौती

बंगा क्षेत्र में भी आज बिजली विभाग की ओर से आवश्यक मरम्मत कार्य निर्धारित किया गया है। 220 KV सबस्टेशन बंगा के फीडर पर तुरंत रिपेयर की जरूरत के चलते, फीडर नंबर-3 अर्बन से सप्लाई सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोक दी जाएगी। इस दौरान ज़िदोंवाल, गुरु नानक नगर, नवांशहर रोड, चरण कंवल रोड, रेलवे रोड, मुकंदपुर रोड, प्रीत नगर, MC कॉलोनी, न्यू गांधी नगर, जगदंबा राइस मिल, डेरिक स्कूल सहित कई अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

ये भी पढ़ें: US-China संबंधों में नया मोड़: डोनाल्ड ट्रंप जल्द करेंगे चीन का दौरा, शी को भी भेजा निमंत्रण

सरकारी विभाग बने बड़े डिफॉल्टर

उधर, बिजली बिल बकाया रखने वालों के खिलाफ पावरकॉम ने सख्ती तेज कर दी है। लुधियाना जिले के कई सरकारी विभाग भी बड़े बकायेदारों की सूची में शामिल हैं। रिपोर्टों के अनुसार, सरकारी विभागों पर 30,246.34 लाख रुपये से अधिक का बकाया है।

इस स्थिति को देखते हुए विभागीय टीमों ने वसूली अभियान में तेजी लाई है। जहां बिल ना चुकाने वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, वहीं कई जगह मीटर भी ज़ब्त किए जा रहे हैं ताकि 10,000 से 20,000 रुपये की बकाया राशि तुरंत वसूली जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें