इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही चीन की आधिकारिक यात्रा करने वाले हैं। ट्रंप ने पुष्टि की कि उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और वे अप्रैल 2026 में बीजिंग की यात्रा के लिए रवाना होंगे। यह घोषणा उन्होंने शी जिनपिंग के साथ हुई फोन वार्ता के बाद की।
अमेरिका आने को भी तैयार होंगे शी जिनपिंग
ट्रंप ने बीते दिन यह भी बताया कि चीन से अपनी यात्रा लौटने के बाद वे अगले वर्ष के अंत में शी जिनपिंग की संयुक्त राज्य अमेरिका में राजकीय मेजबानी करेंगे। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच हुई बातचीत में यूक्रेन संकट, फेंटेनाइल की समस्या और कृषि उत्पादों विशेषकर सोयाबीन पर व्यापक चर्चा हुई। लगभग एक महीने पहले दोनों नेताओं की मुलाकात दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में हुई थी, जहां कई वैश्विक मुद्दों पर आमने-सामने बातचीत हुई थी।
बीजिंग की प्रतिक्रिया
चीनी पक्ष ने भी इस फोन वार्ता की जानकारी सार्वजनिक की। चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, शी जिनपिंग ने बातचीत में व्यापारिक संबंधों, ताइवान मुद्दे और यूक्रेन युद्ध जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा की। रिपोर्ट के मुताबिक, शी ने यह भी कहा कि ताइवान का चीन की मुख्य भूमि के साथ पुनर्एकीकरण द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की वैश्विक व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा है।
ये भी पढ़ें: खिलौना समझकर उठा लिया रॉकेट, विस्फोट में 3 मासूमों की गई जान
दोनों देशों के रिश्तों में नई गर्माहट
वार्ता के बाद ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच संबंध मजबूत दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। लगातार संवाद के जरिए दोनों देश उन मुद्दों पर साझेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, जो वैश्विक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...