पंजाब डेस्क: होशियारपुर ज़िले के हरियाणा क्षेत्र में आज लोगों को लंबी बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। सब-डिविजनल PSPCL हरियाणा के SDO जसवंत सिंह ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि 132 KV चौहाल सबस्टेशन से जुड़ी 66 KV जनौदी सबस्टेशन लाइन में तुरंत मरम्मत कार्य जरूरी हो गया है। इसी कारण जनौदी सबस्टेशन से सप्लाई होने वाले सभी फीडरों को कुछ घंटों के लिए बंद किया जाएगा।
SDO के अनुसार 24 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक 11 KV लालपुर UPS, 11 KV बस्सी बाजिद AP कंडी, 11 KV भटोलियां AP, 11 KV ढोलवाहा मिक्स कंडी, 11 KV जनौदी-2 और 11 KV अतवारापुर फीडरों की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
किन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर?
बिजली कटौती का असर ग्रामीण इलाकों और औद्योगिक क्षेत्रों दोनों पर दिखाई देगा। जिन गांवों में सप्लाई प्रभावित होगी, उनमें शामिल हैं ढोलवाहा, रामतटवाली, जनौड़ी, टप्पा, बहेड़ा, बड़ी खड्ड, कुकनेट, देहरियां, लालपुर, रोड़ा, काहलवां, भटोलिया, डडोह इन क्षेत्रों में घरों, ट्यूबवेलों और फैक्ट्रियों की बिजली सप्लाई कुछ घंटों के लिए ठप रहेगी।
ये भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में बढ़ती ठंड के बीच बारिश के आसार तेज, पढ़ें IMD की रिपोर्ट
जालंधर में भी कल दिखा था बिजली कट का असर
वहीं, जालंधर के कई हिस्सों में 23 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। 66 KV सर्जिकल कॉम्प्लेक्स से जुड़े 11 KV नीलकमल, वरियाना-2 और कपूरथला रोड फीडरों पर रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई रोकी गई। इससे लेदर कॉम्प्लेक्स, वरियाना इंडस्ट्रियल एरिया, कपूरथला रोड और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रही।

