Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

PWD मंत्री हरभजन सिंह ETO ने मौड़ विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा, सड़कों का किया निरीक्षण

August 23, 2026

PWD मंत्री हरभजन सिंह ETO ने मौड़ विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा, सड़कों का किया निरीक्षण

बठिंडा: पंजाब के PWD मंत्री हरभजन सिंह ETO ने मौड़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने करीब आधा दर्जन गांवों में बनी सड़कों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। यह दौरा सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद किया गया, जिसमें सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे।

मंत्री ने विभिन्न स्थानों पर सड़कों की गुणवत्ता की जांच की और मौके से सड़कों के सैंपल भी लिए। इन सैंपलों को साइंटिफिक जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी भी तरह की गड़बड़ी या घटिया निर्माण सामने आता है और कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हरभजन सिंह ETO ने स्पष्ट कहा कि सरकार सड़कों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से होने वाले विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार होने चाहिए। जहां भी कमी पाई जाएगी, वहां जिम्मेदारी तय की जाएगी।

इस बीच, मंत्री ने यह भी कहा कि जांच प्रक्रिया में विपक्ष के नेताओं को भी शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विपक्षी नेताओं से सड़कों के निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचने की अपील की गई थी, लेकिन कोई भी नेता मौके पर नहीं पहुंचा।

📍 Location: Bathinda

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें