
Punjab Weather Update: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज बारिश, गरज-चमक और कुछ इलाकों में हुई ओलावृष्टि के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया है। बठिंडा में सबसे अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि कई अन्य जिलों में तापमान में 8 डिग्री तक की कमी देखने को मिली है।
दो दिन आंधी और बारिश का असर
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 31 मई और 1 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इन दिनों कई जिलों में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
जिन जिलों में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है, उनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली और तरनतारन शामिल हैं।
कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पटियाला में भी कई स्थानों पर बारिश दर्ज होने की संभावना जताई गई है।
हालांकि, 2 जून के बाद मौसम में सुधार आने की उम्मीद है और 4 जून तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। इससे लोगों को लू और अत्यधिक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
लुधियाना में सबसे ज्यादा बारिश
30 मई को पंजाब में औसतन 2.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 32.6 मिलीमीटर बारिश लुधियाना में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा फाजिल्का में 22.5 मिमी, श्री आनंदपुर साहिब में 20 मिमी, पटियाला में 19.6 मिमी, भाखड़ा डैम क्षेत्र में 19 मिमी, चंडीगढ़ में 18.2 मिमी और मोहाली में 17 मिमी बारिश हुई।
अमृतसर में 7.2 मिमी, फिरोजपुर में 13.5 मिमी, होशियारपुर में 3.5 मिमी और सलेमपुर में 10.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं पठानकोट और रूपनगर के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की घटनाएं भी सामने आईं।
ये भी पढ़ें…
तापमान में और गिरावट के संकेत
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, 31 मई, 1 जून और 5 जून को कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...