Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में HDO के 101 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

October 21, 2025

पंजाब में HDO के 101 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

पंजाब डेस्क: पंजाब के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका सामने आया है। पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 101 पद भरे जाएंगे, जो उम्मीदवार कृषि क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह शानदार अवसर है।

आवेदन की आखिरी तारीख

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 14 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: बॉस हो तो ऐसा… चंडीगढ़ की इस कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को गिफ्ट में दीं कारें

योग्यता

हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर के पद के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि (Agriculture) में B.Sc. डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार ने स्नातक में हॉर्टिकल्चर को एक इलेक्टिव विषय के रूप में पढ़ा हो, जिन उम्मीदवारों के पास M.Sc. इन एग्रीकल्चर या इससे संबंधित उच्च योग्यता है, उन्हें अतिरिक्त वरीयता (Preference) दी जाएगी।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 37 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा, जिनमें…

1. लिखित परीक्षा (Written Exam)

2. साक्षात्कार (Interview)

लिखित परीक्षा पैटर्न

कुल प्रश्न: 120

कुल अंक: 480

प्रत्येक सही उत्तर: +4 अंक

प्रत्येक गलत उत्तर: -1 अंक (निगेटिव मार्किंग)

सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता और संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 60 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन परीक्षा और इंटरव्यू के कुल अंकों के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग (General): ₹1500

एप्लीकेशन फीस: ₹500

परीक्षा शुल्क: ₹1000

SC/ST/OBC (Punjab के): ₹750

एप्लीकेशन फीस: ₹500

परीक्षा शुल्क: ₹250

सभी उम्मीदवारों को शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

1. सबसे पहले PPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

2. Recruitment Portal सेक्शन में जाकर Horticulture Development Officer Recruitment लिंक पर क्लिक करें।

3. अपनी जानकारी भरें — नाम, जन्मतिथि, ईमेल, मोबाइल नंबर और शैक्षणिक योग्यता।

4. जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

5. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ें: ‘बिहारवासी अब इन बहकावों में नहीं फंसेंगे’, तेजस्वी यादव का अमित शाह पर पलटवार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें