Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab School Holidays: पंजाब के छात्रों के लिए खास खबर, सभी स्कूलों की बढ़ीं छुट्टियां

December 31, 2025

Punjab School Holidays: पंजाब के छात्रों के लिए खास खबर, सभी स्कूलों की बढ़ीं छुट्टियां

चंडीगढ़: पंजाब में लगातार कड़ाके की ठंड और कोहरे को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। अब बच्चों और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल 8 जनवरी से खुलेंगे।

शिक्षा मंत्री ने किया ट्वीट

राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश के अनुरूप, बच्चों और शिक्षकों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पंजाब के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में छुट्टियां 7 जनवरी तक बढ़ाई गई हैं।

पहले स्कूल 1 जनवरी से खुलने वाले थे और मौजूदा छुट्टियां आज खत्म हो रही थीं। हालांकि, तेज सर्दी और कोहरे के कारण अब यह निर्णय लिया गया कि स्कूल 8 जनवरी से सामान्य समय के अनुसार खुलेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें