Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab School Holidays: बच्चों की लगी मौज, स्कूलों में बढ़ेंगी सर्दियों की छुट्टियां, जानें लेटेस्ट अपडेट

December 28, 2025

Punjab School Holidays: बच्चों की लगी मौज, स्कूलों में बढ़ेंगी सर्दियों की छुट्टियां, जानें लेटेस्ट अपडेट

पंजाब डेस्क: उत्तर भारत में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पंजाब समेत हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है। खासतौर पर दिसंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में ठंड काफी बढ़ जाती है, जिससे बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की छुट्टियों का फैसला लिया गया है।

पिछले कुछ दिनों में पंजाब और आसपास के राज्यों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक पहुंच रहा है, जिससे सर्द हवाओं और कोहरे की समस्या बढ़ गई है।

कई राज्यों में घोषित हो चुकी हैं सर्दियों की छुट्टियां

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्यों में स्कूलों के लिए सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान किया जा चुका है। अधिकतर राज्यों में यह छुट्टियां 25 दिसंबर से शुरू होकर 5 जनवरी 2025 तक तय की गई हैं। हालांकि, मौसम की गंभीरता को देखते हुए छुट्टियों की अवधि बढ़ाए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

पंजाब और हरियाणा में छुट्टियों का अंतर

हरियाणा सरकार ने स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां 1 जनवरी से 15 जनवरी तक रखने का फैसला किया है। वहीं, पंजाब सरकार के आदेशों के अनुसार राज्य में 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद 1 जनवरी 2025 से स्कूल दोबारा खुल जाएंगे।

दिलचस्प बात यह है कि पंजाब और हरियाणा में मौसम की स्थिति लगभग समान रहती है, इसके बावजूद दोनों राज्यों में छुट्टियों की अवधि में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अभिभावकों और छात्रों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या पंजाब में भी सर्दियों की छुट्टियां आगे बढ़ाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें: 38 की उम्र में भी Kieron Pollard का तूफान, एक ओवर में बरसाए 30 रन; MI एमिरेट्स की शानदार जीत 

बढ़ सकती हैं छुट्टियां?

फिलहाल पंजाब सरकार की ओर से छुट्टियां बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, यदि ठंड और कोहरे की स्थिति और गंभीर होती है, तो शिक्षा विभाग इस पर दोबारा विचार कर सकता है। सभी की निगाहें अब मौसम और सरकार के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें