Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab School Timings: पंजाब में बदलते मौसम को लेकर बदला स्कूलों का समय, पढ़ें खबर

October 29, 2024

Punjab School Timings: पंजाब में बदलते मौसम को लेकर बदला स्कूलों का समय, पढ़ें खबर

Punjab School Timings : राज्य में बढ़ती ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। 1 नवंबर से पंजाब के सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। स्कूल सुबह 9 बजे से शुरू होंगे और दोपहर 3 बजे बंद होंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। पूरे पंजाब में 19 हजार से ज्यादा स्कूल हैं जिन पर उपरोक्त आदेश लागू होंगे। पंजाब में स्कूलों का समय एक सत्र में 3 बार बदलता है।

1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। जबकि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक रहेगा। 1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्राथमिक स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक तथा मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें