Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में मौसम रहेगा साफ… सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा तापमान; पढ़ें लेटेस्ट Update

February 24, 2026

Punjab Weather: पंजाब में मौसम रहेगा साफ… सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा तापमान; पढ़ें लेटेस्ट Update

Punjab Weather 24 Feb: पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है। अब राज्य में बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है और शुष्क मौसम बना हुआ है। सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप के कारण कई इलाकों में गर्मी जैसा एहसास होने लगा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3.6 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। सबसे ज्यादा तापमान फरीदकोट में 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का उच्चतम स्तर है।

ये भी पढ़ें :

सभी जिलों में 25 डिग्री से ऊपर पारा

राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.6 से 13.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में कोहरा परेशानी का कारण बन सकता है।

कोहरे से जनजीवन प्रभावित

अमृतसर में घने कोहरे के चलते दृश्यता घटकर 150 मीटर से कम रह गई। वहीं संगरूर में कोहरे के कारण एक राजमार्ग पर लगभग दस वाहन आपस में टकरा गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें :

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में शुष्क मौसम बना रहेगा। कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि अधिकतम तापमान में आगामी सप्ताह के दौरान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें