पंजाब डेस्कः राज्य में मौसम ने आज अचानक करवट ले ली है। सुबह जहां तेज धूप खिली रही, वहीं शाम होते-होते राज्य के कई जिलों में काले बादल छा गए। वहीं, मौसम विभाग ने 13 मई से 17 मई तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की है।
ये भी पढे़ं :-
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 13 मई को जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, तरनतारन, लुधियाना, गुरदासपुर, पठानकोट, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा 14 मई को भी पंजाब के कई इलाकों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि 15 और 16 मई के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
वहीं 17 मई, रविवार को राज्य के कई जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम को देखते हुए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
ये भी पढे़ं :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...