
Punjab Weather: पंजाब में आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी और उमस का अधिक सामना करना पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है, जबकि फिलहाल व्यापक या भारी बारिश की उम्मीद नहीं है।
लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) के मौसम विभाग की विशेषज्ञ डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि दक्षिणी पंजाब के जिलों में गर्मी का असर अधिक देखने को मिल सकता है। इसी को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन यह केवल सीमित क्षेत्रों तक ही रहेगी। फिलहाल पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।
मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप और उमस के दौरान दोपहर के समय बिना जरूरत बाहर निकलने से बचें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां अपनाएं। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और नमी दोनों बढ़ सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...