
Punjab Weather Update News: पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, तरनतारन और आसपास के क्षेत्रों में हालात अब भी चिंताजनक बने हुए हैं।
तापमान में गिरावट
बता दें कि शनिवार को हुई बारिश के बाद राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लुधियाना में 10.4 मिमी, अमृतसर में 0.6 मिमी, होशियारपुर में 1 मिमी, पठानकोट में 3.5 मिमी और रोपड़ में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में औसतन 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि, यह तापमान अब भी सामान्य के करीब ही है।
#WATCH अमृतसर (पंजाब): शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/uo4Rt12xeL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2025
अगले 72 घंटों तक अलर्ट
मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों तक बारिश की चेतावनी दी है। 25 अगस्त को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी रहेगा। 26 अगस्त को भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना जताई गई है। वहीं, विभाग का कहना है कि 27 अगस्त से मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा।
बांधों के जलस्तर पर नजर
राज्य में लगातार हो रही बारिश के बावजूद बांधों के जलस्तर में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने और नदियों-नालों के किनारे न जाने की अपील की है। खासकर तरनतारन और निचले इलाकों में स्थिति अभी भी सामान्य नहीं है।
प्रमुख शहरों का मौसम पूर्वानुमान
अमृतसर – हल्के बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना है। तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
जालंधर – बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना है। तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
लुधियाना – बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश संभव है। तापमान 24 से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
पटियाला – हल्की बारिश के आसार है। तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
मोहाली – हल्के बादल और बारिश की संभावना है। तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की एडवाइजरी पर नजर बनाए रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें। संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करने को कहा गया है। साथ ही, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत टीमों को तैनात किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करने की अपील की है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...